5
(1)

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत जानीपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक उत्कर्ष कुमार की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन दामिनी गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतक उत्कर्ष कुमार के पिता विनोद कुमार स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उत्कर्ष लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और फिलहाल छुट्टियों में घर आया हुआ था।

परिजनों के अनुसार उत्कर्ष अपनी बहन दामिनी के साथ किसी आवश्यक कार्य से नाथनगर जा रहा था। घर से निकलने के लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक भैंस अचानक सड़क पर दौड़ पड़ी, जिससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक फिसलने से उत्कर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दामिनी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही शाहकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मृतक के बहनोई रवि शेखर ने बताया कि उत्कर्ष बेहद होनहार और मिलनसार था। परिवार को उससे बहुत उम्मीदें थीं। उसकी असमय मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: