5
(2)

नवगछिया : बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड द्वारा निर्देशित जदयू BLA 2 की बैठक शुक्रवार को आनंद कृष्णा विवाह भवन, स्टेशन रोड में आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष प्रदेश द्वारा नियुक्त BLA 2 कार्यक्रम प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने की, जबकि मंच संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद ने किया।

बैठक में गोपालपुर विधानसभा के विधायक सह सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार ने बताया कि 20 जुलाई तक BLA-2 के फॉर्म हर हाल में जमा कराए जाने हैं। इसके लिए संबंधित BLA-1 और प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप लगाकर कार्य को अंतिम रूप देंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि BLA-2 का फॉर्म भरने से पहले उसकी फोटो अवश्य ले लें और मुख्यालय को फोटो सहित फार्म उपलब्ध कराएं।

विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने कहा कि कोई भी मतदाता नहीं छूटना चाहिए और अयोग्य मतदाता नहीं जुटने चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखना है। चुनाव आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण का कार्य हो रहा है, इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जो हमारे देश के नागरिक हैं, उनका नाम मतदाता सूची में रहेगा, और जो फर्जी मतदाता हैं, उनका नाम कट जाएगा। विपक्ष बिना कारण इस पर राजनीतिक हाय-तौबा मचा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर पार्टी किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतेगी।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष ज्ञानशक सिंह कुशवाहा, गुलशन मंडल, बिहपुर विधानसभा BLA 2 की नविता रानी, जिला 20 सूत्री सदस्य मदन राम, अनीता देवी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक साह, प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी, कंचन देवी, विभूतिभूषण के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: