5
(1)

भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत घोराहा गांव में एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान ममता कुमारी के रूप में हुई है। बच्ची के गले और शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

घटना की सूचना मिलते ही गोराडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के दादा नकुल मंडल ने बताया कि बच्ची घर में अकेली थी। वे और उनकी पत्नी दोनों काम पर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे, तो ममता मृत अवस्था में पाई गई। नकुल मंडल ने बताया कि चार साल पहले उनके बेटे सुमन की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद आठ महीने पहले ममता की मां ने किसी और व्यक्ति के साथ विवाह कर लिया और बच्चों को छोड़कर चली गई। तब से ममता अपने दो छोटे भाइयों के साथ दादा-दादी के पास ही रह रही थी।

परिजनों का कहना है कि बच्ची के गले में रस्सी के निशान थे, जिससे आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम की मदद से गहन जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: