5
(1)

भागलपुर :
अमरपुर शहर के डुमरामा मोहल्ले में शनिवार को जमीन विवाद के चलते तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। विवाद को शांत कराने पहुंचे दामाद को ही पड़ोसियों ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है। बताया जाता है कि बिहपुर निवासी जुल्फिकार अपने ससुराल डुमरामा मोहल्ला आया हुआ था। इसी दौरान उसके ससुर मोहम्मद कौसर और सास के साथ उनके पड़ोसियों का जमीन को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। जब जुल्फिकार ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, तो विवाद और बढ़ गया।

आरोप है कि मोहम्मद हैदौ और उसके अन्य सहयोगियों ने जुल्फिकार पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीट दिया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जुल्फिकार को इलाज के लिए अमरपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल जुल्फिकार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सिर्फ झगड़ा शांत कराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे ही निशाना बनाया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोषियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: