



भागलपुर: बिहार में अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई का सिलसिला अब तेजी से तेज़ हो रहा है। ताज़ा मामला भागलपुर जिले के मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र का है, जहां रेलवे कॉलोनी निवासी राजकुमार रंजन के घर रविवार को पुलिस ने कुर्की की बड़ी कार्रवाई की।
इस कार्रवाई को लोदीपुर थाना पुलिस द्वारा अंजाम दिया गया, जिसमें मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ-साथ मुजाहिदपुर थाना की पुलिस और बड़ी संख्या में सुरक्षाबल भी मौजूद रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमार रंजन पर विनय कुमार नामक व्यक्ति ने धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया था और इस संबंध में लोदीपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने के बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है।













