5
(1)

भागलपुर में रविवार की सुबह दो हाईवा वाहनों की जबरदस्त टक्कर में एक ड्राइवर की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान छपरा के दिघवारा थाना क्षेत्र के सीतलपुर छत्रछपरा गांव निवासी लाल बाबू राय के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही घोघा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। दूसरी गाड़ी के चालक ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे लाल बाबू को झपकी आ गई थी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। हादसे में घायल चालक को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बड़े भाई अमर राय ने बताया कि उनका भाई पिछले 10 वर्षों से गाड़ी चला रहा था और पिछले 2 वर्षों से रोड निर्माण एजेंसी टीटीसी इंफ्रा कॉर्न प्राइवेट लिमिटेड के लिए हाईवा चला रहा था। घटना के बाद कंपनी के एसपीएम संतोष पांडे और अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे। अमर राय ने कहा कि उनका भाई गाड़ी चला कर परिवार का भरण-पोषण करता था, जिससे बच्चों की पढ़ाई होती थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: