



नवगछिया : अभाविप (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने कदवा दियरा क्षेत्र में एक भव्य नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन अभाविप के जिला संयोजक गौतम साहू, पूर्व प्रमुख अमोद सिंह, युवा नेता नवीन निश्चल और नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने दीप जलाकर किया।

इस शिविर में कांवरियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा, शीतल जल की व्यवस्था की गई। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने भक्तों की सेवा करते हुए “बोल बम” के जयघोष के साथ कांवरियों का उत्साहवर्धन किया।
अभाविप नवगछिया के नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि भक्तों की सेवा करके हम सभी खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। नवगछिया इकाई के कार्यकर्ताओं रघुवीर और नितिश ने बताया कि कांवरिया सेवा के बाद कांवरियों के चेहरों पर मुस्कान देखना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इस सेवा शिविर का आयोजन सावन के प्रत्येक सोमवार को किया जाता है और यह कार्य काफी सराहनीय है। मौके पर अमोद सिंह, नवीन निश्चल, गौतम साहू, रघुवीर कुमार, नितिश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।













