5
(1)

भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर ढलाई कार्य के लिए मिक्सर मशीन लेकर बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में आनन-फानन में मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में एक की पहचान नया टोला अगरपुर निवासी प्रदीप कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। मोबाइल पर सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां का दृश्य देखकर वे फूट-फूटकर रोने लगे।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही गोराडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ रहा है और प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: