5
(1)

भागलपुर के एक निजी होटल में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता बिपिन बिहारी यादव ने कहा कि कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 73 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जो पूरी तरह से लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

बिपिन बिहारी यादव ने इस गंभीर मुद्दे पर चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में इतनी बड़ी संख्या में नामों का गायब होना लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।

प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुशवाहा, शिवदानी पटेल, कांग्रेस के वरीय नेता विकास सिंह, उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस विपिन बिहारी यादव, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष समेत कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: