5
(1)

भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण के बाद लगभग 70 हजार मतदाताओं के नामों को होल्ड पर रखे जाने की खबर से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले को लेकर जिला युवा कांग्रेस कमेटी में भारी आक्रोश देखा गया। इसी को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने गंभीर आरोप लगाए।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता मुजफ्फर अहमद, संजय राणा और अमित आनंद ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया कि सरकार और चुनाव आयोग के गठजोड़ से मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से लगभग 70 हजार वोटरों को होल्ड पर रख दिया गया है, जिससे वे मतदाता सूची से बाहर हो सकते हैं। यह एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।

नेताओं ने कहा कि कहलगांव क्षेत्र के मतदाताओं के साथ यह अन्याय है और इसका व्यापक असर आगामी चुनावों पर पड़ सकता है। उन्होंने मांग की कि मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए और जिन वोटरों के नाम होल्ड पर हैं, उन्हें सूची में फिर से शामिल किया जाए।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस गड़बड़ी को तत्काल दुरुस्त नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस विधिवत आंदोलन करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतर कर विरोध दर्ज कराएगी।

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता मुजफ्फर अहमद ने कहा कि यह जनता के अधिकारों का हनन है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संजय राणा ने कहा कि मतदाता सूची में इस तरह की गड़बड़ी लोकतंत्र के खिलाफ है।
वहीं, अमित आनंद ने भी कहा कि कांग्रेस हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है, जिसका नाम बिना कारण होल्ड पर रखा गया है, और जल्द ही इस मुद्दे को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: