



भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे जिले के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। विशेष रूप से सबौर प्रखंड के चायचक गांव में गंगा के किनारे तेजी से कटाव हो रहा है। नदी की तेज धार लगातार जमीन को निगल रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात के दौरान कटाव की समस्या सामने आती है, लेकिन इस बार कटाव की रफ्तार कहीं अधिक तेज है। यदि समय रहते रोकथाम के उपाय नहीं किए गए, तो कई घर और खेत गंगा में समा सकते हैं।













