5
(1)

भागलपुर के कचहरी चौक पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने भीख मांग रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान घटनास्थल पर खड़े लोग केवल तमाशा देखते रहे, लेकिन वहां मौजूद पत्रकारों ने मानवता की मिसाल पेश की।

पत्रकार विकास सिंह, संजय, सुमित, अमरजीत, श्याम सिंह, विजय सिंहा, आदित्य और आलोक ने तुरंत घायल बुजुर्ग की मदद की। तीनों पत्रकारों ने न केवल बुजुर्ग को उठाया, बल्कि बिना किसी देरी के उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने इस तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। इस घटना ने यह भी साबित कर दिया कि पत्रकार केवल खबरों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज की मदद के लिए भी आगे आते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: