



नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र में 23 जुलाई 2025 को वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक टोटो सवार व्यक्ति के पास से 3.180 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पकड़ा गया तस्कर रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा, झल्लुदास टोला का निवासी विजय कुमार है, जो दिलीप मंडल का पुत्र बताया गया है।

पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में अभियुक्त को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में गोपालपुर थाना कांड संख्या 223/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 (सी), 20(बी)(ii), और 22 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों का भी पता लगाया जा सके।













