



नवगछिया। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाली 5वीं राष्ट्रीय कैडेट एवं सब जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका वर्ग) में भाग लेने के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है।
बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के महासचिव गौरी शंकर एवं राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि टीम का गठन मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशलय किशोर, महासचिव गौरी शंकर, हाजीपुर आरपीएफ निरीक्षक साकेत कुमार, ज्ञान ज्योति गुरुकुलम स्कूल के निदेशक अभय सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह कश्यप, विनोद कुमार जायसवाल एवं वैशाली जिला सचिव रवि रंजन कुमार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा जताई है।
चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :
कैडेट बालक वर्ग – सत्यानंद कुमार, आदर्श राज, भाष्कर राज
कैडेट बालिका वर्ग – अनामिका सिंह, शिवानी राज
सब जूनियर बालक वर्ग- सौरभ कुमार, इंद्रजीत कुमार, अनुराग राज, बजरंगी कुमार, आनंद कुमार, सन्नी कुमार, शुभम कुमार, रोहित कुमार, गोविंदा कुमार, शिवम कुमार
सब जूनियर बालिका वर्ग – आंचल कुशवाहा
प्रशिक्षक – रवीश मिश्रा
प्रबंधक – सतीश कुमार













