5
(1)

भागलपुर: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र द्वारा विधानसभा में की गई अमर्यादित टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजद नेताओं की भाषा शैली लोकतांत्रिक मर्यादा के अनुकूल नहीं है।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि राजद के नेता जंगलराज की पाठशाला से निकले हैं, जहां से उन्हें गुंडागर्दी और अभद्र भाषा का पाठ पढ़ाया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में ऐसी भाषा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

विजय सिन्हा ने जनता की समझदारी पर भरोसा जताते हुए कहा कि अब लोग सब समझने लगे हैं और ऐसे नेताओं को जवाब देना भी जानते हैं। उन्होंने राजद पर सीधा हमला करते हुए कहा कि इनकी पूरी राजनीति अफरा-तफरी और भय फैलाने पर आधारित रही है, लेकिन अब बिहार बदल चुका है और जनता विकास चाहती है, न कि विवाद और डर का माहौल।

विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं का सम्मान सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है, और जो इस मर्यादा को नहीं समझते, जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: