0
(0)

भागलपुर जिले के औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरो माइल चौक पर पुलिस ने शराब तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाड़ी में कुल कितनी मात्रा में शराब लदी थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्कॉर्पियो झारखंड के गोड्डा जिले से बिहार के नवगछिया की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन जीरो माइल चौक पर पहुंची, पहले से अलर्ट पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो में सवार दोनों तस्कर घबरा गए और गाड़ी छोड़कर भागने लगे।

पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की सहायता से एक तस्कर को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि दूसरा तस्कर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे शराब तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की कुल खेप कितनी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है और फरार तस्कर की तलाश तेज कर दी गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: