5
(1)

सरकार के इस फैसले से भागलपुर सदर अस्पताल समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आशा और ममता कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला उनके सेवाभाव और मेहनत को मान्यता देने जैसा है।

नीतीश सरकार ने राशि में की भारी बढ़ोतरी

भागलपुर: बिहार सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रहीं आशा और ममता कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दोनों श्रेणियों की प्रोत्साहन राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की घोषणा की है।

अब तक ममता कार्यकर्ताओं को प्रति माह ₹300 प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर ₹600 कर दिया गया है। वहीं आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली ₹1000 की राशि को तीन गुना बढ़ाते हुए ₹3000 कर दिया गया है।

आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बढ़ोतरी से उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे और अधिक उत्साह व ऊर्जा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकेंगी। राज्यभर में कार्यरत लाखों आशा और ममता कार्यकर्ताओं को इस निर्णय से सीधा लाभ मिलेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: