


नवगछिया में मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने किया आयोजन
नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नवगछिया द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मारवाड़ी विवाह भवन में भव्य मनुहार हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन स्वेता बुबना एवं सपना शर्मा ने किया।
महोत्सव का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति रानी, प्रांतीय महामंत्री निखिल चिरानिया, सुभाष वर्मा, गोविंद केडिया, रवि सरार्फ, राजेश चौधरी, सपना शर्मा, वीणा सरार्फ, बबीता वर्मा एवं शाखा अध्यक्ष रश्मि सरार्फ ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में युगल जोड़ी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें प्रथम पुरस्कार ईशा मवांडिया और आकांक्षा मवांडिया को मिला, जबकि द्वितीय पुरस्कार शिखा कानोडिया और सुहानी कनोडिया को प्रदान किया गया। डांस धमाका में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगे स्टॉल्स और राजस्थानी व्यंजनों से सजाया गया था। मेहंदी प्रतियोगिता, वन मिनट गेम्स, सरप्राइज गेम्स, लकी ड्रा और हौजी जैसे मनोरंजक कार्यक्रमों ने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए गए।
इस आयोजन को सफल बनाने में शाखा की अध्यक्ष रश्मि सरार्फ, सचिव नीतू चिरानिया, कोषाध्यक्ष रिंपा केडिया के साथ-साथ बबीता वर्मा, बुलबुल वर्मा, चित्रा टिवडेवाल, पूजा शर्मा, सरिता चिरानिया, रिया चिरानिया, संध्या चिरानिया, रिंकी शर्मा, रितु चिरानिया, खुशबू मवांडिया, बिणा सरार्फ, सपना शर्मा, कविता अग्रवाल, कंचन खेमका, सीमा गाडोदिया और रीता गाड़ोदिया ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।














