5
(1)

चाकू से हमला कर महिला को किया था गंभीर रूप से घायल

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह मामला 8 दिसंबर 2024 का है, जब वादिनी के लिखित आवेदन पर नवगछिया थाना कांड संख्या 417/24 दर्ज किया गया था।

प्राथमिकी में वादिनी ने अपने देवर छोटू सिंह एवं अन्य पारिवारिक सदस्यों पर जान मारने की नीयत से धारदार चाकू से शरीर पर कई स्थानों पर वार कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 118(1), 76, 109 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कांड के अनुसंधान के क्रम में पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 1 अगस्त 2025 को कांड के तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान पुतुल सिंह, रितेश सिंह (दोनों पिता अंबिका सिंह, सा० माक्खातकिया, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर) एवं एक महिला अभियुक्त के रूप में हुई है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: