5
(1)

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया प्रमाण पत्र प्रदान

भागलपुर : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में सफल छात्राओं को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम भागलपुर के जिला शिक्षा कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें कई छात्राओं को उनकी शानदार सफलता के लिए सम्मानित किया गया।

इस परीक्षा में बिहपुर प्रखंड से सिमरन निषाद, सिमरन कुमारी, दीक्षा कुमारी और खुशी कुमारी ने सफलता प्राप्त की। ये सभी छात्राएं क्रमशः राजेश सिंह, शंकर सिंह, राजेश चौरसिया और उमेश साह की पुत्रियां हैं। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि प्रखंड और जिले का भी गौरव बढ़ाया।

मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक ने कहा कि इन बच्चों ने अपनी सफलता से विद्यालय और गांव का मान बढ़ाया है और अपने क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के प्रसार के लिए यह एक उत्कृष्ट प्रयास है।

बीआरसी बिहपुर के लेखापाल अकलेश कुमार ने भी इन छात्राओं की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भागलपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव प्रशांत राज, स्वतंत्र शिक्षालय केंद्र के स्वतंत्र शिक्षक मधुसूदन कुमार, सुजीत कुमार सुमन और स्वेता भारती जिला कार्यालय में उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: