5
(1)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध हथियार के साथ भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है।

डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नवादा गांव निवासी मनी कुमार उर्फ सिट्टु यादव के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 12 बोतल ब्लेंडर फुल, 9 लीटर (17 बोतल) आरएस हाप, 6.375 लीटर, 40 पीस मैजिक मोमेंट हाप (15 लीटर) शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से मनी कुमार उर्फ सिट्टु यादव को गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, पुलिस निरीक्षक संजय कुमार, प्रणव कुमार, सिपाही वीरेंद्र कुमार, राज कुमार सहित अन्य बीएचजी जवान शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: