4
(1)

भागलपुर । जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार, राज्य में हो रही वर्षा और संभावित बाढ़ को देखते हुए पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। विभाग की प्राथमिक प्राथमिकताओं में नदियों के तटों की सुरक्षा, संवेदनशील स्थलों की निगरानी और जनहित से जुड़ी गतिविधियों की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, भागलपुर के अंतर्गत, भागलपुर जिले के सुलतानगंज प्रखंड में गंगा नदी के तट पर स्थित सीढ़ी घाट, जहाज घाट और नमामी गंगे घाट पर, श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य प्रगति पर है।

ये सभी कार्य वरीय पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार किए जा रहे हैं, ताकि मेला क्षेत्र में जल की स्थिति नियंत्रण में रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड स्थित चायचक ग्राम में बाढ़ वर्ष 2025 पूर्व कराए गए कटाव निरोधक कार्य के एक हिस्से में लगभग 20 मीटर की लंबाई में स्लोप क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया।

अध्यक्ष, बाढ़ संघर्षात्मक बल एवं वरीय पदाधिकारियों के परामर्श के आलोक में तत्काल संघर्षात्मक कार्य प्रारंभ किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कटाव को प्रभावी रूप से नियंत्रित कर लिया गया है। विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ हालात पर नजर बनाए हुए है और हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। तटबंधों की निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर सतत निरीक्षण एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय के माध्यम से जल संसाधन विभाग राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: