



नवगछिया। मदन अहिल्या महिला कॉलेज के नए प्राचार्य प्रो. अवधेश कुमार रजक से मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शिष्टाचार मुलाकात के लिए पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्राचार्य पद की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और कॉलेज की शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से छात्राओं के हित में सुविधाओं के विस्तार व शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत संयोजक विश्वास वैभव, पूर्व जिला संयोजक राहुल शर्मा, कॉलेज अध्यक्ष दीक्षा मिश्रा, पूर्व कॉलेज मंत्री दीपा भारद्वाज, कॉलेज सह मंत्री सीता, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख राजनंदनी के साथ शिवनी, मौसम, अंशु, केसरी, अंकिता सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कॉलेज के शैक्षणिक उत्थान में योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।













