3.5
(2)

नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर वार्ड संख्या 04, कबाड़ी टोला में मंगलवार की रात्री 20 वर्षीय एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर जान दे दी । मृतक युवक जमालपुर वार्ड संख्या 04, कबाड़ी टोला निवासी मो रिहान पिता मरहूम निहाल उम्र 20 वर्ष बताया गया। घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। परिजन द्वारा बताया गया कि मंगलवार की रात्री मृतक रिहान खाना खाकर अपने कमरे में सो गया। बुधवार की सुबह देर तक नहीं जागने पर करीब 10 बजे उसके कमरे में खिड़की से झांककर देखा तो दंग रह गए । घरवाले गेट तोड़कर कमरे में पहुंचे, जहां दुपट्टा काटकर रिहान को मृत हालत में उतार कर बिस्तर पर रखा गया था। झंडापुर पुलिस ने उक्त दुपट्टा को जप्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रिहान इलेक्ट्रिक सामान ठीक करने का काम करता था। छह माह पूर्व ही बिहपुर की जुली से रिहान का विवाह हुआ था। बताया जा रहा है कि घटना के दिन घर मे रिहान अकेला था। घटना के कारणों का पता नही चल सका है। वही इस घटना को लेकर मोहल्ले में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। कोई पारिवारिक कलह तो कोई पत्नी से अनबन होने की बात कह रहा है। रिहान नशापान का आदि था। प्रतिदिन नशापान करने के कारण घरवालों से मनमुटाव चल रहा था। मृतक तीन भाई व तीन बहनों में बड़ा था। दो वर्ष पूर्व पिता निहाल की मौत हो गई। जिसके बाद घर की जिम्मेवारी रिहान के ऊपर आ गया, जिसके बाद रिहान बिजली के सामान को ठीक करने का काम शुरू किया।

झंडापुर थानाध्यक्ष पुनि विश्वबंधु कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परीजन को सौंप दिया गया। मृतक की मां जुली के लिखित आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: