



अतिपिछड़ा सम्मेलन सह कार्यकर्ता संवाद को करेंगें संबोधित
नवगछिया : बहुजन चेतना केन्द्र, बिहपुर में आज 7 अगस्त को राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल का आगमन हो रहा है, जहां वे अतिपिछड़ा सम्मेलन सह कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे होगा और इस दौरान प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रहेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान और चंद्रशेखर यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के आगमन पर हो रहे कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। साथ ही, राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने मीडिया को जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सांसद डॉ. अनील साहनी, राजद नेता सरदार अशोक महतो, प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव और प्रदेश महासचिव मदन शर्मा का भी संबोधन होगा।

कार्यक्रम में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के अलावा आसपास के कई इलाकों से हजारों महिला, पुरुष, छात्र, युवा, किसान और मजदूर शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राजद के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में इस सम्मेलन की तैयारियों और महत्व पर जोर दिया गया।














