


कुल 12 अपराधियों के विरुद्ध सीसीए-3(3) के अंतर्गत कार्रवाई
भागलपुर : आगामी विधानसभा चुनाव 2025, पर्व-त्योहारों और दियारा क्षेत्र में फसल कटाई के मद्देनजर संभावित विधि व्यवस्था की समस्या को देखते हुए नवगछिया पुलिस जिला के कुख्यात अपराधियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
न्यायिक जमानत पर रिहा इन अपराधियों द्वारा दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका के आधार पर, पुलिस अधीक्षक नवगछिया द्वारा सीसीए-3 के तहत कार्रवाई के लिए भेजे गए प्रस्ताव के आलोक में जिला पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी, भागलपुर द्वारा कुल 12 अपराधियों के विरुद्ध सीसीए-3(3) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
इन सभी अपराधियों को छह माह के लिए नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थानों में प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सदेह उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश पारित किया गया है। साथ ही, इनके प्रत्येक मूवमेंट पर निगरानी रखने के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किया गया है।
जिन अपराधियों पर यह कार्रवाई की गई है, उनके नाम और उपस्थिति वाले थाने इस प्रकार हैं:
- विकास कुमार, निवासी भवानीपुर, भवानीपुर थाना – बिहपुर थाना
- अंकित कुंवर, निवासी सोनवर्षा, बिहपुर थाना – गोपालपुर थाना
- कंपनी यादव, निवासी कांटीधार कामलाकुंड, इस्माइलपुर थाना – बिहपुर थाना
- सुधांशु कुमार, निवासी आशाटोल, भवानीपुर थाना – खरीक थाना
- सुनील शर्मा, निवासी कुसाहा, भवानीपुर थाना – परबत्ता थाना
- विकेश शर्मा, निवासी कुसाहा, भवानीपुर थाना – परबत्ता थाना
- पप्पू शर्मा, निवासी केलाबाड़ी अलालपुर बासा, वार्ड संख्या 13, इस्माइलपुर थाना – बिहपुर थाना
- गुरुदेव कुमार, निवासी बिनोवा, इस्माइलपुर थाना – आदर्श थाना नवगछिया
- प्रिंस कुमार, निवासी चैतावाली दुर्गास्थान, खरीक – भवानीपुर थाना
- रॉकी कुमार उर्फ ब्रजेश राय, निवासी मड़वा, झंडापुर थाना – नवगछिया थाना
- चंचल राय, निवासी मड़वा, झंडापुर थाना – नवगछिया थाना
- मंटू मंडल, निवासी गोसाईंगांव, गोपालपुर थाना – बिहपुर थाना












