5
(1)

भारतीय जनता पार्टी रंगरा पश्चिम मंडल पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को शक्ति केंद्र जहांगीरपुर बैसी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री नितेश सिंह ने किया।

मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर कार्य करती है और सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा आगामी “हर घर तिरंगा” अभियान 10 अगस्त से 14 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की गई।

बैठक में मंडल की पूरी टीम उपस्थित रही। प्रमुख रूप से पंचायत अध्यक्ष एमडी साजिद आलम, इंद्रदेव ऋषिदेव, प्रमोद गुप्ता, दिनेश ठाकुर, फूलो सिंह, परमचंद ऋषिदेव, गजाधर शाह, संतोष जायसवाल एवं मटुकी शाह मौजूद थे।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और “हर घर तिरंगा” अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य योजना भी तैयार की गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: