5
(1)

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र स्थित नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान कर रही दो महिलाएं गंगा की तेज धारा में बह गईं। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही डूबकर मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला को लगभग पांच किलोमीटर दूर तिलकपुर में एक चरवाहे ने बहाव से निकालकर बचा लिया।

घटना की जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं गंगा स्नान के लिए नमामि गंगे घाट पहुंची थीं। मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जबकि बचाई गई महिला की पहचान मुंगेर के बंगाली टोला निवासी कुमकुम देवी के रूप में हुई है।

कुमकुम देवी फूल बेचने के लिए सुलतानगंज आई थीं। उन्होंने बताया कि घाट पर एक अनजान महिला ने उनसे गंगा स्नान करवाने का आग्रह किया। दोनों स्नान के लिए नदी में उतरीं ही थीं कि तेज बहाव ने अनजान महिला को अपनी चपेट में ले लिया और वह गहरे पानी में डूब गई।

कुमकुम देवी भी बहाव में बहती रहीं, लेकिन उन्होंने मृत महिला के शव को पकड़े रखा। बहते-बहते वह करीब पांच किलोमीटर दूर तिलकपुर पहुंच गईं, जहां नदी किनारे मवेशी चरा रहे एक चरवाहे ने उनकी चीख-पुकार सुनकर मदद की। चरवाहा पानी में उतरा और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। उनके साथ बहती हुई महिला का शव भी बाहर निकाल लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सुलतानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृत महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: