5
(2)

भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार तेज़ी से बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। इसका सबसे बड़ा असर सुल्तानगंज क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जहां नमामि गंगे घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। घाट पर स्थित सभी दुकानें पानी में डूब चुकी हैं, वहीं मुख्य सड़क पर भी तीन से चार फीट तक पानी भर गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र नमामि गंगे घाट पर प्रवेश और स्नान को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक रूप से अजगैबीनाथ गंगा घाट पर ही स्नान करें, जहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

लगातार बढ़ता जलस्तर न केवल श्रद्धालुओं के लिए खतरे का कारण बन रहा है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों की समस्याएं भी बढ़ गई हैं। पानी के कारण कई दुकानें बंद हो गई हैं और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि स्थिति पर प्रशासन की पूरी नजर है और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जलस्तर में और वृद्धि की संभावना को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को टाला जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: