


नवगछिया । गुरुवार को इस्माईलपुर थाना टीम द्वारा गंगा चौक स्थित पुल के पास से 10 लीटर देशी शराब के साथ इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के सूदन टोला निवासी नितिश कुमार पिता मदन मंडल को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में इस्माईलपुर थाना कांड संख्या- 143/25, धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।












