5
(3)

नवगछिया पुलिस जिला के
गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा नवटोलिया पीडब्ल्यूडी सड़क पर शनिवार सुबह लगभग 10 बजे एक अनियंत्रित बालू और छड़ लदे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनटंगा करारी की ओर से आ रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर ने बाइक को धक्का मारते हुए सड़क किनारे पानी में जा घुसा, जहां जाकर वह रुका। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर बालू-छड़ लदे भारी वाहनों की तेज रफ्तार से आम लोगों को लगातार खतरा बना रहता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: