5
(1)

भागलपुर (पीरपैंती)। कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र के शिवनारायणपुर थाना अंतर्गत मथुरापुर स्थित जगदंबा स्थान के पास एक कुएं में गिरे सांड को करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

शिवनारायणपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के बाद फोर लेन निर्माण कार्य से जुड़े जीएम और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हेड्रा मशीन की सहायता से मानक सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए लगभग 40 फीट गहरे कुएं से सांड को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: