5
(1)

भागलपुर । जिला प्रशासन भागलपुर द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत कार्य तेज़ी से जारी है। जिले के 6 प्रखंड — नारायणपुर, रंगरा चौक, सुल्तानगंज, शाहकुंड, नाथनगर और सबौर — बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित हैं, जबकि जगदीशपुर, कहलगांव और पीरपैंती में आंशिक प्रभाव देखा गया है।

प्रशासन द्वारा इन क्षेत्रों में कुल 141 सामुदायिक किचन संचालित किए जा रहे हैं। इनमें नाथनगर में 38, सुल्तानगंज में 34, सबौर में 25, शाहकुंड में 20, रंगरा चौक में 6, इस्माइलपुर में 6 तथा जगदीशपुर, कहलगांव और पीरपैंती में 2-2 किचन चल रहे हैं। इन केंद्रों पर सुबह 94,324 और शाम को 1,30,328, यानी कुल 2,24,652 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। अब तक 3,13,618 लोगों को सामुदायिक किचनों में भोजन कराया जा चुका है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन के लिए 69 नावों का संचालन किया जा रहा है। राहत कार्य के तहत अब तक 6,325 परिवारों के बीच पॉलिथीन शीट वितरित की गई हैं और 8,252 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। राहत और बचाव के लिए नवगछिया में 2, सबौर और कहलगांव में 1-1, कुल 4 एनडीआरएफ टीम तैनात हैं। वहीं, सुल्तानगंज में 2, नाथनगर में 2 और शाहकुंड में 1, कुल 5 एसडीआरएफ टीम कार्यरत हैं।

प्रशासन ने सभी राहत शिविरों में अस्थायी शौचालय, चिकित्सा शिविर, पानी के टैंकर, चापाकल, पशु चारा, पशु चिकित्सा शिविर, सफाई और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की है। प्रत्येक शिविर के लिए अलग-अलग नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

तटबंधों की सुरक्षा के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया और भागलपुर द्वारा निरंतर बाढ़ निरोधात्मक कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, तीनों अनुमंडलों में ग्रामीण कार्य विभाग अपनी सड़कों की निगरानी कर रहा है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी स्वयं सुबह और शाम बाढ़ की स्थिति तथा राहत कार्यों का अनुश्रवण और निगरानी कर रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: