


भागलपुर। धोरैया प्रखंड के रहने वाले दिनेश मंडल का 15 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार सड़क हादसे का शिकार हो गया। परिजनों के अनुसार मनीष अपनी मां के साथ बाजार जा रहा था, इसी दौरान एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार के साथ पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और ग्रामीणों में गुस्सा व शोक का माहौल है।












