5
(1)

नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जुलाई 2025 माह की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस केंद्र नवगछिया में किया गया। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, नवगछिया पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), अंचल निरीक्षक नवगछिया व बिहपुर, सभी थानाध्यक्ष और कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित थे।

बैठक में चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और जुलूस या मूर्ति स्थापना के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। साथ ही धारा-126 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई, शांति समिति की बैठक, सम्मन, वारंट, इश्तिहार और कुर्की के निष्पादन की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई।

बैठक में सीसीए-03/12 के अंतर्गत की गई कार्रवाई, गुंडा/डोसियर/प्रस्ताव की अद्यतन स्थिति, शराब व हथियार बरामदगी, विनिष्टिकरण, आई-रेड इंट्री, जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन और उन पर निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया गया।

अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए गश्ती दल को बैंक, एटीएम और वाहन चेकिंग नियमित रूप से करने के निर्देश दिए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध शमन की कार्रवाई, लंबित अनुसंधान, गिरफ्तारी और बरामदगी की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक में हत्या, लूट, गृहभेदन, पॉक्सो, दुष्कर्म और एससी-एसटी अधिनियम से जुड़े गंभीर मामलों पर विशेष चर्चा की गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: