5
(1)

भागलपुर। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत के मुखिया गौतम पासवान पर बुधवार देर शाम असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई, जब वह कंझिया स्थित बाढ़ राहत शिविर से लौट रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया के समर्थक बड़ी संख्या में राहत शिविर पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि समर्थकों ने पका हुआ खाना, गैस सिलेंडर, स्टॉक में रखा अनाज और अन्य राहत सामग्री फेंककर बर्बाद कर दी। कंझिया के ग्रामीणों ने इस तोड़फोड़ के लिए मुखिया समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है।

मुखिया गौतम पासवान ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट के साथ-साथ जातिसूचक गालियां दी गईं और उनके गले से कीमती सोने की चैन व अंगूठी भी छीन ली गई। उन्होंने इसे लूट की घटना करार दिया।

सूचना मिलने पर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से लिखित शिकायत मांगी गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: