5
(1)

भागलपुर । भागलपुर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़ों में सुधार के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिन लोगों के कागज़ात में नाम, पिता का नाम, खाता, खेसरा, केवाला या किसी अन्य प्रकार की त्रुटि है, या जिनकी जमाबंदी अब भी पूर्वजों के नाम से है, उनकी समस्याओं का निपटारा घर-घर जाकर किया जाएगा।

गुरुवार को भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए ई-रिक्शा (प्रचार-रथ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनका कहना था कि सरकार की इस पहल से आम लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और दस्तावेज़ सुधार कार्य तेज़ी से पूरे होंगे।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता दिनेश राम, वरीय उप समाहर्ता प्रभारी सामान्य शाखा मिथिलेश प्रसाद सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: