5
(1)

नवगछिया नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नवगछिया स्टेशन गोलंबर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार मार्ग से होती हुई अमर शहीद मुंशी पुस्तकालय तक पहुँची। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और राष्ट्रध्वज के साथ माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व सांसद अनिल यादव, विधायक ललन पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण भगत, महामंत्री मुकेश राणा, आलोक सिंह, जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, अभिनंदन यादव, श्री किशोर झा, राजेश पासवान, वैदिक ललित शास्त्री, नंदलाल तिवारी, उपेंद्र यादव, अनीश यादव, युवा मोर्चा कटिहार प्रभारी नन्हे सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, विक्रम सिंह, मनोज पासवान, अखिलेश कुमार, नरेश शाह, बजरंगी पोद्दार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति नारों से नगर का माहौल गूंज उठा और लोगों ने तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: