5
(1)

भागलपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भागलपुर के नगर विधायक अजीत शर्मा ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 15 अगस्त देश के लिए गौरव और सम्मान का दिन है। यह दिन हमें उन अमर शहीदों को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश को आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाई।

अजीत शर्मा ने आगे कहा कि आज हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान की रक्षा करे। उन्होंने बताया कि जिस तरह राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आवाज़ उठा रहे हैं, उसी तरह हमें भी एकजुट होकर देश के मूल्यों और सिद्धांतों की रक्षा करनी चाहिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: