0
(0)

नवगछिया : “श्याम कौशल फाउंडेशन, नवगछिया और काशी फाउंडेशन, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में  दिनांक १६ अगस्त को स्वतंत्रता दिवस सह वार्षिक आयोजन श्याम काम्प्लेक्स नवगछिया में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवगछिया निवासी चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी सह उद्यमिता CEO स्टार्टअप बिहार के श्रीमान कुमोद कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अजय रुंगटा जी का सानिध्य एवम् मार्गदर्शन मिला तथा संस्थान के नवनिर्मित प्रशिक्षण हॉल का भी उद्घाटन किया गया।

संस्थान के प्रेरणा स्त्रोत जे पी सेनानी अधिवक्ता श्री कौशल बाबू की याद में शुरू हुए कौशल सिलाई केंद्र ने संकल्पित होकर बीते साल लगभग २०० महिलाओं को निःशुल्क सिलाई सिखाने का प्रयास किया है तथा कुल १२५ ऐसे सिलाई में निपुण शिक्षार्थियों को इस हेतु कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों, श्री मनुशेखर जी कटिहार विभाग प्रचारक आरएसएस, श्री विनोद मंडल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष भाजपा, श्री गगन चौधरी, श्री कमलेश अग्रवाल, श्री मुकेश राणा, तथा श्री रूप कुमार, अधिवक्ता के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण तथा पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ कर परिवार और समाज को कैसे सुदृढ़ बनाया जाए इस पर व्यापक चर्चा रही। संस्थान के शिक्षार्थियों द्वारा बनाए गए परिधानों का भी प्रदर्शन लगा रहा ।

नवगछिया अनुमंडल के ऐसे सभी इक्षुक महिलाओं से आग्रह है की वो भी इस सेवा का लाभ ले सकती हैं । संस्थान का लक्ष्य अगले साल से व्यावसायिक रूप से प्रशिक्षित महिलाओं को रोज़गार दिलाने तथा क्षेत्र में उद्यमिता विकास का है।

इसी सिलसिले में अपने नवगछिया क्षेत्र से आने वाले स्टार्टअप बिहार के सीईओ, श्री कुमुद जी ने जानकारी दी की उनके संस्था के प्रयास से पिछले कुछ सालों में बिहार के लगभग १६०० स्टार्टअपस, जो कुछ नया और अपना उद्यम लगाना चाहते हैं उनको फंडिंग और हर तरह का सहयोग प्रदान किया जा रहा है । यहाँ के भी कोई व्यक्ति अगर अपना कोई उद्यम शुरू करना चाहते हैं तो वो अपना प्रस्ताव उन्हें भेज सकते हैं, चयन होने पे ५ लाख रुपए का इंटरेस्ट फ्री लोन १० साल के लिए मिलेगा तथा ५ लाख चुकाने के उपरांत १० लाख का लोन उसके आगे तथा व्यापार बढ़ने पर ५० लाख तक के फंडिंग की व्यवस्था की गई है । उन्होंने आगे अपने क्षेत्र के महिला विद्यार्थियों के लिए घोषणा की कि स्नातक की हुई कोई लड़की अगर उद्यमिता के क्षेत्र में एमबीए CIMP पटना से करना चाहती है जो की बिहार का सबसे उम्दा प्रबंध संस्थान है तो उसे पूर्ण छात्रवृत्ति मिलेगी तथा ६ लाख सालाना का कोर्स वो मुफ्त में कर सकती है इस हेतु श्याम कौशल फ़ाउंडेशन से सहयोग की अपेक्षा भी उन्होंने की है ।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री कुमोद कुमार ने युवाओं एवं युवतियों से आह्वान किया कि वे उद्यमिता की पढ़ाई में आगे आएं। उन्होंने कहा कि उनका संस्थान ऐसी उद्यमिता की पढ़ाई की चाह रखने वालों को हर संभव सहयोग देगा। उन्होंने संस्थान की ओर से हर तरह की मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा को आगे बढ़ने की राह में पैसा कहीं बाधक नहीं होता है। सही मेहनत व लगन से मेहनती व्यक्ति मंजिल हासिल कर लेता है। उनहोंने हाल ही में अपनी अमेरिका यात्रा का हवाला देते हुए कहा कि कैसे वहां नवगछिया के एक युवा उद्यमी श्री महेश यादुका स्टार्टअप में बिहार का डंका बजा रहे हैं।

श्याम कौशल सह काशी संस्थान नवगछिया की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान सह उद्यमिता समारोह में इलाके की एक से एक हुनरमंद हाथों को उनकी प्रतिभा का सम्मान किया गया। वहीं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सह AOR श्री आयुष आनंद ने कहा कि यह संस्थान, जो उनके दादा व पिता की स्मृति में बनाया गया है, जो लगातार इलाके की महिलाओं को सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने अपने दिवंगत दादा स्वतंत्रता सेनानी श्री सुरेंद्र नारायण चौधरी उर्फ श्याम बाबू और अपने दिवंगत पिता इलाके के प्रसिद्ध अधिवक्ता श्री सत्येंद्र नारायण चौधरी उर्फ कौशल बाबू को याद करते हुए कहा कि वे उनके सपनों को साकार करने में दिन-रात लगे हुए हैं।

आगत अतिथियों का स्वागत अधिवक्ता श्रीमती रंजू कुमारी उर्फ बबीता जी व डॉ. नेहा शर्मा ने किया। प्रशिक्षक तरूण जी व अन्य की महिलाओं ने उनके प्रशिक्षण के सहज तरीके की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम में इलाके के गणमान्यजनों व बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का डिजिटल सजीव प्रसारण गोसाईगांव डिजिटल न्यूज के संपादक वरुण बाबूल जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एक बदलाव की हवा महसूस होती है। उन्होंने आगे भी अपनी डिजिटल टीम का सहयोग देने का भरोसा दिया। समाजसेवी श्री अजय रूंगटा ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर संकल्पित हो जाती हैं तो बच्चों का पढ़ना तय है। उन्होंने श्री आनंद व उनके भाई मितुल राणा के इस प्रयास की कोटि-कोटि प्रशंसा की। इस अवसर पर उद्यमिता, समाज और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए आयोजन को सफल बनाया गया। मौके पर चंद्रगुप्ता प्रबंधन संस्थान पटना से आए चीफ प्रशासनिक अधिकारी सह उद्यमिता के सीईओ श्री कुमोद कुमार ने कहा कि लीगल लाइफ जीने वाले श्री आयुष इलाके में जो काम दिल्ली में रहकर भी यहां जो कर रहे हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए जीने वाले व्यक्ति समाज में हमेशा एक सम्मान पाता है। वहीं समाजसेवी अजय रूंगटा ने महिलाओं से आह्वानक किया वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर संकल्पित हो जाती हैं तो बच्चों का पढ़ना तय है। इसी अवसर पे श्रीमान रूप कुमार द्वारा लिखित पुस्तक विधि, विधान और विधाता का भी विमोचन अतिथियों के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री ज्योतिष जी, श्री वकील जी, श्री चंदन जी तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का व्यापक सहयोग रहा ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: