



भागलपुर जिले के सनहौला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मिर्जा चौकी से छर्री लोड कर भागलपुर की ओर आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सनहौला के पास पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक रविंद्र यादव वाहन के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सनहौला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक रविंद्र यादव ट्रक चलाकर ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।













