5
(1)

भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर 22 सितंबर को पहली महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बड़ी दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष शिबम चौधरी ने की।

इस बैठक में मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में आगामी वर्षों की तुलना में इस वर्ष पूजा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से मंदिर की सजावट, लाइटिंग, प्रतिमा निर्माण, तथा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन की योजना पर चर्चा हुई।

बैठक में बड़ी दुर्गा मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पाठक, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, अनिमेष कुमार सिंह, आशिष कुमार प्रभात, रवि चौधरी, अधिवक्ता राज कुमार, रंजीत कुमार, मनोहर चौधरी, संजीव झा, सन्नी चौधरी, सौरभ सिंह, अनूप चौधरी, अतुल भारती, मुकेश गुप्ता, बबलू मंडल, विजय रजक, बंटी पाठक, कपिल देव शर्मा सहित अन्य सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: