5
(2)

नवगछिया। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघल टोला गंगा घाट पर रविवार की संध्या करीब चार बजे कृष्ण प्रतिमा विसर्जन के दौरान 25 वर्षीय युवक गंगा नदी में डूब गया। मृतक युवक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के विश्वपुरिया निवासी मनीष कुमार, पिता झींगो यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मनीष कुमार शनिवार को कृष्णाष्टमी के अवसर पर अपने ससुराल परबत्ता पंचायत के शिव मंदिर टोला आया हुआ था। वहां कृष्ण प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसका विसर्जन रविवार की संध्या किया जा रहा था। विसर्जन के दौरान मनीष प्रतिमा के साथ गंगा में उतरा और गहरे पानी में चला गया। बताया जाता है कि उसे तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वह डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मंडल ने इस्माइलपुर सीओ और थाना को जानकारी दी। सूचना मिलते ही इस्माइलपुर सीओ और पुलिस दल-बल के साथ गंगा घाट पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू कराई। खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो पाया था।

इधर, घटना की जानकारी मृतक के घरवालों को मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी झुपली देवी सहित दोनों पुत्र कुंदन कुमार और चंदन कुमार दहाड़ मारकर रोने लगे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की शादी वर्ष 2020 में हुई थी।

घटना के बाद शिव मंदिर टोला में मातमी सन्नाटा पसर गया है। इस्माइलपुर सीओ ने कहा कि शव की तलाश जारी है और पोस्टमार्टम के बाद सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के परिजनों को सहायता प्रदान की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: