5
(1)

इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर जाने के दौरान रास्ते में मौत

मृतका के घर मचा कोहराम

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर दुर्गा मंदिर के समीप 14 नंबर सड़क पर मंगलवार को सुबह करीब 10:30 बजे अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक संख्या- बीआर 06 जीए 4877 के चालक ने लापरवाही के कारण बारह वर्षीय एक छात्रा को कुचल दिया। हादसे में छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बच्ची को गंभीर हालत में नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था के कारण समुचित इलाज वक्त पर नही हो सका। वहीं डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के नाम पर घायल बच्ची को काफी विलंब से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया। जिस वज़ह से रास्ते में ही जाह्नवी चौक के समीप बच्ची ने दम तोड़ दिया। मृतक छात्रा नारायणपुर निवासी प्रदीप यादव की पुत्री पूजा कुमारी उम्र 12 वर्ष बताई गई। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका मधुरापुर बर्फ फैक्ट्री के समीप बासा पर मवेशी को चारा देकर घर लौट रही थी, दुर्गा मंदिर नारायणपुर के समीप सामने से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक चालक ने लापरवाही के कारण बच्ची को कुचल दिया। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं मृतका के घर मे कोहराम मच गया। मृतक की मां किरण देवी दहाड़ मारकर रोती है। पिता प्रदीप यादव समेत तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पूजा कुमारी चार बहनों में दूसरी, मध्य विद्यालय नारायणपुर में पांचवीं कक्षा की होनहार छात्रा थी। प्रदीप यादव मजदूरी व मवेशी पालन कर परिवार चलाते हैं। प्रदीप को चार पुत्री है, पुत्र नही है। पढाई के साथ-साथ पूजा पिता के कामों में सहयोग करती थी।

भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार ने कहा, ट्रक की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई है। उक्त दुर्घटनाकारित ट्रक को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में शव को पोस्टमार्टम कराकर परीजन को सौंप दिया गया। मृतक के पिता के लिखित आवेंदन पर ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं परिवहन विभाग की ओर से मृतक के माता-पिता को प्रक्रिया के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: