



नवगछिया । 18 अगस्त 2025 को व्यवहार न्यायालय नवगछिया परिसर के पूर्वी गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी के क्रम में उनके पास से 05 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियूक्त इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के परबत्ता निवासी मानस कुमार पिता अवधेश मंडल से बरामद कारतूस के संबंध में पूछे जाने पर बताये कि इनके दोस्त गांव के ही छठ्ठू मंडल पिता भूमि मंडल पूर्व के केस में जप्त मोटरसाईकिल का जमानत कराने के लिए कोर्ट आये थे तथा वे अपना .

कारतूस एवं हथियार को इन्हें एवं दो अन्य दोस्त को रखने के लिए देकर कोर्ट के अंदर गये है। तदोपरांत गिरफ्तार अभियुक्त मानस के निशानदेहीं पर कोर्ट परिसर में मौजूद छठ्ठू कुमार को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या- 259/25, धारा- 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत 04 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज कर गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।















