5
(1)

भागलपुर। जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता 2024-2025 के तहत बुधवार को अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच पीरपैंती और गोराडीह की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें पीरपैंती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोराडीह को 5-0 से पराजित किया।

दूसरे मैच में नवगछिया और नाथनगर की टीमें आमने-सामने हुईं। इस मुकाबले में नाथनगर ने नवगछिया को 2-0 से मात दी। तीसरा मैच कहलगांव और शाहकुंड के बीच खेला गया, जिसमें कहलगांव की टीम ने शाहकुंड को 7-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चौथे मैच में सबौर ने बिहपुर को 2-0 से पराजित किया।

पांचवां और आखिरी मैच गोपालपुर और जगदीशपुर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में ट्राई ब्रेकर का सहारा लेना पड़ा, जिसमें जगदीशपुर ने गोपालपुर को 3-0 से पराजित कर जीत अपने नाम की।

प्रतियोगिता का दूसरा चरण गुरुवार सुबह 9 बजे से शुरू होगा। मैचों के संचालन और तकनीकी सहयोग की जिम्मेदारी मनोज मंडल, फारूक आजम, कृष्ण कुमार, फैसल खान, उपेंद्र मंडल, अभय कुमार, इजान मजीद, असर आलम अच्छू, संजीव कुमार राय, अमरजीत कुमार, अनूप घोष, आकाश कुमार और नवीन भूषण शर्मा ने निभाई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: