5
(1)

डीडीसी ने दीप प्रज्वलन कर और गुब्बारा उड़ाकर खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

भागलपुर । शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन भागलपुर के तत्वधान में आयोजित जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी जिला पदाधिकारी सह विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने मशाल प्रज्वलित कर, खेल प्रतियोगिता का झंडोत्तोलन कर एवं गुब्बारा उड़ाकर किया।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय धुन पर बिहार स्काउट एंड गाइड के बैंड के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 23 अगस्त तक किया जाएगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब उन्हें किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलता है तो उन्हें अपने कॉलेज के दिनों की याद आ जाती है। पढ़ाई में व्यस्त रहने के कारण वे खेल में वह ज्यादा समय नहीं दे पाए, लेकिन खेल से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। हर बच्चे में कोई ना कोई नैसर्गिक टैलेंट छिपी होती है, इसलिए सभी खेल में हाथ आजमाने की जरूरत है, ताकि पता चल सके कि किस खेल के लिए उनके अंदर टैलेंट छिपा हुआ है। उन्होंने कहा कि मशाल खेल प्रतियोगिता में पांच प्रकार की विधाओं में प्रतियोगिता हो रही है और यहां जो विजयी होंगे, उन्हें स्टेट लेवल पर खेलने का मौका मिलेगा इसलिए पूरी तन्मयता के साथ खेलें और जीते।

इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि मशाल खेल योजना बिहार में सरकारी विद्यालयों के छात्रों के लिए संचालित एक खेल प्रतिभा खोज अभियान है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय स्तर से की गई थी तत्पश्चात संकुल स्तर एवं संकुल स्तर के बाद प्रखंड स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो पटना में आयोजित होगा। उसमें पार्टिसिपेट करेंगे। यह मसाल कार्यक्रम, विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता माना जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कम उम्र में ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रशिक्षण दिलाना है। खिलाड़ियों के आवासन एवं भोजन की व्यवस्था सैंडीस कंपाउंड भागलपुर स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला भवन में की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: