5
(1)

नवगछिया। पिछले दिनों गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण कहलगांव से तिनटंगा गंगा घाट के बीच जलमार्ग से चलने वाली फेरी सेवा बंद कर दी गई थी। फेरी सेवा बंद होने से यात्रियों को कहलगांव जाने के लिए भागलपुर होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

अब गंगा के जलस्तर में कमी आने के साथ ही तिनटंगा जहाज घाट पर बड़ी जहाजों का आवागमन फिर से शुरू हो गया है। फेरी सेवा बहाल होने से यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जहाज सेवा से जुड़े कर्मचारियों के प्रति आभार जताया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: