



भागलपुर। बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के तहत 22 अगस्त को विपक्ष के नेता राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भागलपुर पहुंचेंगे। इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
कार्यक्रम के तहत मुंगेर में सभा के बाद राहुल गांधी सुल्तानगंज पहुंचेंगे। इसके बाद अकबरनगर में करीब दो घंटे के विश्राम के उपरांत वे भागलपुर के लिए रवाना होंगे।

यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए भागलपुर के एसएसपी हृदयकांत ने बुधवार को अकबरनगर में स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने का आदेश दिया।
एसएसपी हृदयकांत ने कहा कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।













