5
(2)

भागलपुर। ततारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। घटना TNB कॉलेजिएट मैदान के पास हुई, जहां बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग छोटेलाल मंडल को बदमाशों ने जमीन पर पटककर उनके पास मौजूद 20 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए।

बताया जाता है कि छोटेलाल मंडल राहत स्थल से लौट रहे थे। तभी अचानक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पैसे छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस बीच भागते समय एक बदमाश की तस्वीर नजदीकी CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही ततारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

TNB कॉलेजिएट मैदान में इस समय बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ित शरण लिए हुए हैं। छोटेलाल मंडल भी वहीं रह रहे थे और लौटते समय इस वारदात का शिकार बन गए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: